Get Raipur News Enter your email address: -

Ms. Lata Usendi congratulates unbounded success on Sankalp Rally the resolution rally

Raipur, 08 June 2009 - Women and Child Development, Social Welfare and Sports and Youth Welfare Minister, Ms. Lata Usendi congratulated and greeted the people of state on unbounded success of De-addiction and malnutrition liberation resolution rallies held on 6th June 2009.

Raipur News In Hindi - सुश्री लता उसेण्डी ने संकल्प रैली की अपार सफलता पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
रायपुर, 08 जून 2009 - महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने पिछले छह जून को प्रदेशव्यापी कुपोषण मुक्ति एवं नशा मुक्ति संकल्प रैलियों की अपार सफलता पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

सुश्री उसेण्डी ने अपने बधाई संदेश में छत्तीसगढ़ के 34 हजार 937 आंगनबाड़ी केन्द्रों, 20 हजार गांवों, नौ हजार 820 ग्राम पंचायतों, दस नगर निगमों, 28 नगर पालिकाओं और 124 नगर पंचायतों में एक ही दिन और एक ही समय पर रैली निकाल कर जन-जागृति का वातावरण निर्मित करने और कुपोषण एवं नशे के खिलाफ लगभग दस लाख लोगों को संकल्प दिलाने, आठ हजार कुपोषित बच्चों को गोद लेने तथा 34 हजार से अधिक स्वस्थ बच्चों को सम्मानित करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों, महिला स्व-सहायता समूहों, स्वयं सेवी संस्थाओं, नव युवक मण्डलों, महिला मण्डलों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रदाधिकारियों को बधाई दी है।

सुश्री उसेण्डी ने राज्य स्तरीय संकल्प रैलियों की सफल आयोजन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित सभी मंत्रियों, विधायकों, त्रि-स्तरीय पंचायत राज के पदाधिकारियों, प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिकों, जिला प्रशासन एवं विभागीय अमलों के प्रति आभार जतायी है। उन्होंने प्रदेश के बच्चों और महिलाओं के कल्याण और उनके विकास के लिए राज्य शासन के प्रयाशों के साथ-साथ जन सहयोग की अपील भी की हैं।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.