New Raipur Township Construction Open For Inspection

Raipur, April 13, 2009 – Chhattisgarh State Housing Board has opened inspection for beneficiaries of their own home under construction on every Saturday at New Raipur Township. The state government has entrusted development of the first residential colony “New Raipur Township” in Chhattisgarh’s new capital (new Raipur) to the Chhattisgarh housing board. Under this, construction of 2633 buildings is being done in about 150 acres area in Naya Raipur, at a cost of Rs 356 crore for various income categories.

नया रायपुर टाऊनशिप में हितग्राही प्रत्येक शनिवार को कर सकेंगे अपने निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण - रायपुर, 13 अप्रैल 2009 - राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की नई राजधानी (नया रायपुर) में प्रथम आवासीय कालोनी 'नया रायपुर टाऊनशिप' विकसित करने का दायित्व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को सौंपा गया है। इसके अंतर्गत नया रायपुर क्षेत्र में लगभग 150 एकड़ भूमि पर 356 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न आय श्रेणी के लोगों के लिए 2633 भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्माण कार्य स्थल के निरीक्षण की व्यवस्था-

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाये रखने के लिए उच्चकोटि की भवन निर्माण सामग्रियों के साथ ही निर्माण की आधुनिक मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। कार्य स्थल पर कांक्रीट बैचिंग प्लांट, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई की स्थापना, क्यूरिंग हेतु पाईप नेटवर्किंग एवं कार्य स्थल पर विभिन्न निर्माण सामग्रियों की जांच एवं परीक्षण हेतु टेस्टिंग लेबोरेटरी की स्थापना की गयी है। मण्डल ने निर्णय लिया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को प्रात: 10 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 5 बजे तक संबंधित हितग्राहियों को निर्माण कार्यों का अवलोकन मण्डल के अभियन्ताओं द्वारा कराया जाएगा। अवलोकनकर्ता निरीक्षण उपरांत अपने विचार, वहां मौके पर उपलब्ध रजिस्टर में दर्ज भी कर सकेंगे। इसके अलावा निर्माण कार्य स्थल पर सभी मकानों के भवन क्रमांक अंकित होंगे और स्थल पर ले आउट के साथ ही संबंधित अधिकारियों के दूरभाष, मोबाईल फोन नम्बर भी उपलब्ध होंगे, ताकि हितग्राही किसी भी समय स्वयं की व्यवस्था से निरीक्षण हेतु जा सकें और उपलब्ध दूरभाष, मोबाईल नम्बरों पर भी अपने विचार अथवा अभिमत दर्ज करा सकें।

नया रायपुर टाऊनशिप' में निर्मित किए जाने वाले आठ प्रकार के स्वतंत्र आवास एवं 11 प्रकार के प्रकोष्ठ भवनों के मॉडल हाउस (नमूने) आगामी आठ माह में तैयार किए जाएंगे। हितग्राही (आबंटी) निर्मित मॉडल हाउस का अवलोकन कर निर्मित होने वाले उक्त प्रकार के भवनों की जानकारी, उनमें लगने वाली निर्माण सामग्री, फिटिंग्स, फिक्चर आदि से अवगत हो सकेंगे। भवनों में उपयोग में लाये जाने वाली सामग्रियों के अनुमोदित नमूने भी कार्यस्थल पर अवलोकनार्थ उपलब्ध रखे जाएंगे।

Comments

Who all can avail the home in Naya-Raipur ?

Based on the income class Chhattisgarh State Housing Board is constructing new house. My query is who all are these income classes and if a common man wants to book a house, than what are the eligibility criteria ? I guess an approch with Minister or somebody at higher post ? Can some one please provide more information on how to book a house in Naya-Raipur ?

OK, to go and see how is Naya Raipur, Naya House is being made

Ok Jaaker Dekhna Padega Kaisa Bana Rahe Hain