Panchayat

छत्तीसगढ़ अंजोर

नवा अंजोर परियोजना से मिला पलायन से छुटकारा
नलकूप योजना से दोगुना हुआ फसलों का उत्पादन

रायपुर, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गरीबी उन्मूलन परियोजना 'नवा अंजोर' की आर्थिक सहायता से महासमुंद जिले के विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पालीडीह के जीवनधारा समहित समूह के सदस्यों की बंजर जमीन में हरियाली छा गई है। समूह द्वारा योजना के तहत नलकूल खनन की गतिविधि का चयन कर रबी फसल में पौंने एकड़ जमीन पर धान, सूरजमुखी, मूगंफली, सब्जी और 15 डिसमिल जमीन पर हाईब्रीड केला का दोगुना उत्पादन प्राप्त कर चालीस हजार रूपए का लाभ प्राप्त किया है।

समूह के सदस्य अपने खेतों में लहलहाती फसलों को देखकर प्रसन्न है। समूह के सदस्यों का कहना है कि नवा अंजोर परियोजना के तहत 70 हजार रूपए के अनुदान ने हमें पलायन से छुटकारा दिलाने के साथ ही आजीविका का स्थाई सहारा भी दिया है।  Read Full Raipur Story »

जशपुर जिला पंचायत

पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष योजना - जशपुर जिले में 1.28 करोड़ रूपए के 74 कार्य मंजूर

रायपुर, 09 दिसंबर 2009 छत्तीसगढ़ में संचालित पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष योजना के तहत जशपुर जिला पंचायत द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ 28 लाख 37 हजार रूपए की लागत के 74 निर्माण कार्य मंजूर किए गए हैं।

इसमें 34 आदिवासी छात्रावासों में शौचालय और स्नानागार निर्माण के लिए एक लाख 53 हजार रूपए के मान से कुल 52 लाख दो हजार रूपए, उचित मूल्य की 13 दुकानों के निर्माण के लिए एक लाख 20 हजार रूपए के मान से कुल 15 लाख 60 हजार रूपए और 27 भवन विहीन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण के लिए सवा दो लाख रूपए के मान से कुल 60 लाख 75 हजार रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है।  Read Full Raipur Story »

स्वसहायता समूह अभियान

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना - स्वसहायता समूहों को लाभान्वित करने विशेष अभियान

रायपुर, 08 दिसंबर 2009 छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत स्व-सहायता समूहों को बैंकों से मौके पर ही सहायता दिलानें के लिए बस्तर जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत बस्तर द्वारा योजना के स्व-सहायता समूहों की मदद के लिए जिले की बैंकों को प्रशिक्षण करने विश्व बैंक के अधिकारियों से अनुरोध किया गया है।

पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि विशेष अभियान के माध्यम से योजना के स्व-सहायता समूहों को बैंकों में होने वाली परेशानियों को दूर करने तथा इन समूहों को अच्छा कार्य के लिए प्रेरित किया जाएगा।  Read Full Raipur Story »

Chhattisgarh SGSY Target Fixed

Swarnajayanti Gram Swarojgar Yojana - Golden Jubilee Rural Self Employment Scheme - A Poverty Alleviation Program has given due importence with announcement of quartely targets.

Raipur, June 25, 2009 - SGSY Swarnajayanti Gram Swarojgar Yojana powered by the Department of Panchayat and Rural Development in Chhattisgarh, the newly formed 17 thousand and 567 self - help groups in the rural areas would be provided financial assistance this year. For this quarterly Jilewar target has been set.

Read the SGSY Target details in Hindi with full details -  Read Full Raipur Story »



Syndicate content