Chief Minister congratulated Mrs Ritu Verma - Sangeet Natak Akademi has selected for Bismillah Khan honors
Raipur, May 11, 2009 Chief Minister of Chhattisgarh Dr. Raman Singh extended his warm greetings and best wishes to famous Pandwani singer Smt Ritu Verma on being selected for Bismillah Khan Samman by Sangeet Natak Academy of India.
Dr. Singh said that the selection of Mrs. Ritu Verma for this prestigious honor is once again a pride for Chhattisgarh in art and culture. The Chief Minister said that Padma Shri, Smt Teejan Bai (Tijanbai) brought Pandwani singing, popular music and ancient tradition of Chhattisgarh to the glorious heights and Mrs. Ritu Verma is furthering continuously the same with her commendable contributions. Mrs Ritu Verma has achieved a glorious destination in Pandwani singing with her art practice which is an inspiration for other artists working in this discipline.
Hindi Raipur News पंडवानी कलाकार ऋतु वर्मा को बिस्मिल्लाह खां सम्मान
मुख्यमंत्री ने श्रीमती ऋतु वर्मा को दी बधाई
संगीत नाटक अकादमी द्वारा बिस्मिल्लाह खां सम्मान के लिए चयन
रायपुर, 11 मई 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की प्रसिध्द पंडवानी गायिका श्रीमती ऋतु वर्मा को संगीत नाटक अकादमी द्वारा राष्ट्रीय बिस्मिल्लाह खां सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने कहा है कि इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए श्रीमती ऋतु वर्मा का चयन किए जाने पर कला और संस्कृति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का मस्तक एक बार फिर गर्व से ऊंचा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मश्री सम्मान प्राप्त श्रीमती तीजनबाई ने पंडवानी गायन की छत्तीसगढ़ की प्राचीन और लोकप्रिय संगीत परम्परा को जिस शानदार ऊंचाई पर पहुंचाया है, उसे और भी आगे बढ़ाने में श्रीमती ऋतु वर्मा भी लगातार अपना सराहनीय योगदान दे रही हैं। ऋतु वर्मा ने अपनी कला साधना से पंडवानी गायन में जैसा गौरवशाली मुकाम हासिल किया है, वह इस विधा में काम कर रहे अन्य कलाकारों के लिए भी प्रेरणादायक है।
Comments
Ritu Bai Jai Ho Jai Ho
Bhagwan Krishna ki kripa se aap ko bhi bada naam mil gaya, khushi hui
Post new comment