PHED Minister Kedar Kashyap On Tour

Chhattisgarh PHE Minister is visiting today Dhamtari and Durg District

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री कश्यप आज धमतरी और दुर्ग जिले के प्रवास पर
रायपुर, 25 मई 2009 - छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने कल 26 मई को धमतरी और दुर्ग जिले का दौरा करेंगे। श्री कश्यप इन जिलों के मुख्यालयों में पेयजल व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे जन-प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री कश्यप 26 मई को सुबह नौ बजे रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर धमतरी पहुंचेंगे। जहां पर 11 बजे अधिकारियों की बैठक लेने के बाद दोपहर दो बजे दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री कश्यप दुर्ग जिले में पेयजल व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे भिलाई पेयजल आवर्धन योजना की भी समीक्षा करेंगे। श्री कश्यप रात्रि 8.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.