Raipur, April 13, 2009 - Technical Education Directorate has extended the last date for receipt of applications by 20 April 2009 for PPT Examination of 2009.
More details in Hindi पी.पी.टी. परीक्षा के आवेदन पत्र 20 अप्रैल तक मिलेंगे
रायपुर, 13 अप्रैल 2009 - तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा पी.पी.टी. परीक्षा 2009 के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2009 तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में इस परीक्षा के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल घोषित की गई थी। पी.पी.टी. परीक्षा 2009 के माध्यम से राज्य के शासकीय पॉलिटेकनिक, शासकीय कन्या पॉलिटेकनिक एवं निजी पॉलिटेकनिक संस्थाओं में संचालित इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठयक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। पी.पी.टी. की परीक्षा व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा ली जाएगी। परीक्षा के बाद निर्धारित मेरिट के आधार पर पॉलिटेकनिक संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। पूर्णत: भरे हुए आवेदन पत्र पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के टैगोर नगर स्थित कार्यालय में पहुंचने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2009 निर्धारित की गई है।
तकनीकी शिक्षा संचालनालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पी.पी.टी. 2009 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना निर्धारित की गई है। शासकीय पॉलिटेकनिक संस्थाओं में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य किया गया है। राज्य की निजी पॉलिटेकनिक संस्थाओं में अखिल भारतीय एवं प्रबंधन कोटे की सीटों पर राज्य के बाहर के छात्र-छात्राओं को भी पी.पी.टी. परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पॉलिटेकनिक संस्थाओं में संचालित शेष पाठयक्रमों जैसे एम.ओ.एम., सी.डी.डी.एम., आई.डी.डी., आर्किटेक्चर एवं डी-फार्मा पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए पृथक से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे।
पी.पी.टी. 2009 परीक्षा के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर स्थित प्रधान एवं मुख्य डाक घरों को आवेदन पत्र विक्रय केन्द्र घोषित किया गया है। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा सरगुजा जिले में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय, अम्बिकापुर, कोरिया जिले में शासकीय महाविद्यालय, बैकुंठपुर कोरिया, दंतेवाड़ा जिले में शासकीय उपाधि महाविद्यालय, दंतेवाड़ा, धमतरी जिले में बाबू छोटे लाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी को भी आवेदन पत्र विक्रय केन्द्र बनाया गया है। बिलासपुर जिले के शासकीय कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा शासकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय से भी छात्र-छात्राएं पी.पी.टी. 2009 के आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बस्तर जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर, जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय ठाकुर छेदीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर नगर जिले के शासकीय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा कांकेर जिले के भानुप्रताप देव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को भी पी.पी.टी. 2009 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र विक्रय केन्द्र बनाया गया है। अभ्यर्थी दुर्ग जिले के विश्वनाथ तामस्कर शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कल्याण महाविद्यालय, भिलाईनगर तथा डॉक्टर खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई-3 से भी पी.पी.टी. परीक्षा के आवेदन पत्र 20 अप्रैल तक प्राप्त कर सकते हैं।
कबीरधाम जिले के आचार्य पंथ श्री गंध मुनिनाम साहब शासकीय महाविद्यालय, कवर्धा, कोरबा जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा, महासमुंद जिले के शासकीय महाविद्यालय महासमुंद, रायगढ़ जिले के शासकीय पालुराम धनानिया महाविद्यालय रायगढ़, राजनांदगांव जिले के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव तथा रायपुर जिले के शासकीय विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय, दुर्गा महाविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ महाविद्यालय को पी.पी.टी. 2009 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र विक्रय केन्द्र घोषित किया गया है। रायपुर स्थित एक्सेस बैंक से भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के आवेदन पत्र 20 अप्रैल तक प्राप्त कर सकते हैं।
Raipur Comments
8 weeks 2 days ago
41 weeks 4 days ago
41 weeks 4 days ago
47 weeks 1 day ago
49 weeks 4 days ago
49 weeks 6 days ago
50 weeks 12 hours ago
50 weeks 15 hours ago
50 weeks 6 days ago
51 weeks 22 hours ago