Get Raipur News Enter your email address: -

'Pyau' Water Booth is providing AIDS prevention information with free drinking water

AIDS Committee opened 56 'Pyau' water booth in Chhattisgarh state

In India summer season sees many social activities, Pyau is one those. Pyau means water booth on roadside to provide free drinking water to people on road to fight summer

'प्याऊ' में दी जा रही है एड्स से बचाव की जानकारी
एड्स समिति ने प्रदेश में 56 'प्याऊ' खोले

रायपुर, 25 मई 2009 - रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में दस-दस और राजनांदगांव, कवर्धा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोरिया, अम्बिकापुर और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियत्रंण सोसायटी द्वारा गर्मी में राहगीरों को शुध्द अौर शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में 56 प्याऊ खोले गए हैं। इन 'प्याऊ' केन्द्रों में राहगीरों को ठंडा पानी तो मिल ही रहा है साथ ही उन्हें एड्स से बचाव की जानकारी भी दी जा रही है।

'प्याऊ' केन्द्रों में राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा एड्स से बचाव की जानकारी देने के लिए फ्लैक्स और बैनर लगाए गए हैं। इसके साथ ही यहां पम्पलेट, लिफलेट का वितरण भी किया जा रहा है। यहां एक रजिस्टर भी संधारित की गई है, जिसमें पानी पीने आने वाले लोगों का एड्स के बचाव के उपायों के संबंध में अभिमत लिया जा रहा है।

राज्य एड्स नियत्रंण सोसायटी के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि गर्मियों में राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जशपुर में दो-दो प्याऊ 30 अप्रैल 2009 से खोले गए हैं। ये सभी 'प्याऊ' रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खोले गए हैं। 'प्याऊ' खोलने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को 12 हजार 730 रूपए प्रति 'प्याऊ' के मान से सात लाख 12 हजार 880 रूपए की राशि दी गई है। पानी पिलाने के लिए कलेक्टर दर पर एक श्रमिक को तैनात किया गया है। सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्याऊ प्रतिदिन खुला रहे और लोगों को पर्याप्त शुध्द पेयजल उपलब्ध हो। प्याऊ 30 जून तक खुले रहेंगे।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.