Raipur Election

नगरीय निकाय चुनाव 2009

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनाव 2009 का संशोधित कार्यक्रम जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में दिसम्बर माह में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की अधिसूचना मंगलवार एक दिसम्बर को जारी होगी। नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण की अधिसूचना बुधवार दो दिसम्बर को प्रकाशित होगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।  Read Full Raipur Story »

असामाजिक तत्व प्रतिबंध

नगरीय चुनावों में असामाजिक तत्वों पर होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आयोग ने दिए निर्देश

रायपुर, राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराने के लिए सभी जिलों में कार्यपालिक दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये हैं। अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने, सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखने सहित मतदान के पूर्व होटलो एवं लॉजों की सघन जांच करने के भी निर्देश दिये गए हैं। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने कहा गया है।  Read Full Raipur Story »

पंचायत निर्वाचन अधिकारी

जिलों में पंचायत निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के लिए कलेक्टर प्राधिकृत
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2009 के लिए जिला कलेक्टरों को जिले में पंचायत निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति के लिए प्राधिकृत किया गया है। जिला पंचायत में रिक्त पदों के निर्वाचन के लिए जिला कलेक्टर को पदाभिहित अधिकारी बनाया गया है।

कलेक्टर जिले की जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव कार्य सम्पन्न कराने के लिए संयुक्त कलेक्टर, सहायक कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख में से किसी एक को निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नियुक्त कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 के तहत छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम-20 और 21 (1) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी कर दिया गया है।  Read Full Raipur Story »

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव-2009

पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

रायपुर, 07 दिसंबर 2009 प्रदेश में आयोजित हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में आज बिलासपुर में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी क्रमांक-एक का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करने के साथ-साथ आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।  Read Full Raipur Story »



Syndicate content