Raipur, 08 June 2009 - Chhattisgarh, School Education Minister, Brijmohan Agrawal honored here today at his Raipur residence Nadeem Kazi, a merit list position holder in CGBSE XII examination 2009 who is student of Nutan higher Secondary school, Tikarapara, Raipur.
Mr. Agrawal gave Congratulations and best wishes on the achievement of the student Nadeem and wished him a bright future. Mr. Nadeem Qazi has scored 95 percentage points in Higher Secondary School Certificate examination 2009 conducted by Chhattisgarh Board of Secondary Education CGBSE.
Raipur News More Detail In Hindi
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा प्रतिभावान छात्र नदीम काजी का सम्मान
रायपुर, 08 जून 2009 - छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां अपने निवास पर बारहवीं परीक्षा 2009 की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले नूतन हायर सेकेण्डरी स्कूल, टिकरापारा रायपुर के छात्र नदीम काजी का सम्मान किया। श्री अग्रवाल ने छात्र नदीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि श्री नदीम काजी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2009 में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि नूतन हायर सेकेण्डरी स्कूल, टिकरापारा की स्थापना के समय से ही मैं स्कूल के साथ जुड़ा हुआ हूं। इसीलिए छात्र नदीम की उपलब्धि पर मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रसन्नता हुई। श्री अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रायपुर के मध्यम आय वाले परिवारों की बहुलता वाले क्षेत्र टिकरापारा के शैक्षणिक विकास में नूतन हायर सेकेण्डरी स्कूल का योगदान प्रशंसनीय है। बारहवीं परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बना कर छात्र नदीम काजी ने इस स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा देने का काम किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कठिन प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अधिक से अधिक संख्या में छात्र उत्कृष्टता के साथ विभिन्न परीक्षाओं में सफल हों, ऐसा प्रयास हमें करना चाहिए। इससे भारत को पुन: विश्व गुरू बनाने में मदद मिलेगी। श्री अग्रवाल ने छात्र नदीम काजी के परिजनों तथा नूतन हायर सेकेण्डरी स्कूल शिक्षण समिति के सदस्यों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री एम.एम. शेख, सचिव श्री एच.आर. मुखर्जी, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर श्री सपन चटर्जी, श्री किरोड़ी अग्रवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, धरसीवां श्री ए.के. चांडक, प्रोफेसर जे.एन. पाण्डेय, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला, रायपुर के उप प्राचार्य श्री सावंत, श्री दीपक दुबे, श्री मकबूल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Comments
Post new comment