Get Raipur News Enter your email address: -

Ration Content rigging complaints at Raipur

Chhattisgarh Chief Minister directed the collector to inquire
Chief Minister listened Problems of the general public
at Raipur CM Residence

Raipur, June 25, 2009 - Chief Minister Dr Raman Singh of Raipur district, rural co-operative service Batapara (Trenga) in grains, including sugar and kerosene to complain of rigging Raipur immediately to check on the collector and the guilty persons against the direction of action are given.

Read in Hindi about Ration Rigging in details-
राशन सामग्री में हेराफेरी की शिकायत

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को दिए जांच के निर्देश

रायपुर, 25 जून 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रायपुर जिले की ग्रामीण सेवा सहकारी संस्था भाटापारा (तरेंगा) में खाद्यान्न सहित शक्कर और मिट्टी तेल की हेराफेरी की शिकायत पर कलेक्टर रायपुर को तत्काल जांच करने और दोषी व्यक्तियों के विरूध्द कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री आज सवेरे यहां अपने निवास पर आम जनता की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान भाटापारा से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके ग्रामीण सेवा सहकारी संस्था भाटापारा (तरेंगा) में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के चावल सहित शक्कर और मिट्टी तेल की हेराफेरी और काला बाजारी की शिकायत की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि इस माह 150 कार्डधारकों को राशन नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस प्रकरण में तत्काल जांच करने के निर्देश कलेक्टर रायपुर को दिए हैं। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री परस देवांगन, हसन बेग और राजकुमार सहित अनेक नागरिक शामिल थे।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.