Raipur, 02 May 2009 - Chhattisgarh capital Raipur’s Shastri market fire accident victim business and vendors of late last night fire hazard will be given immediate assistance of about 05 lakh 50 thousand rupees under revenue book circular 6 (4). From the accident, about 270 people have been affected.
Raipur Collector Mr. Subodh Kumar Singh along with Mr. Amit Kumar, Superintendent of Police Raipur and of Raipur Municipal Corporation Commissioner, Mr. Amit Kataria inspected Shastri market fire accident site. Collector Mr Singh told that the accident site survey has been done today morning. Victims of fire, in the ratio of their loss, will get from Rs 500/- to maximum amount Rupees 8 Thousands, which will be distributed to affected people on coming Monday.
Hindi शास्त्री बाजार अग्नि दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगी लगभग साढ़े पांच लाख की तात्कालिक सहायता
रायपुर, 02 मई 2009 - राजधानी रायपुर के शास्त्री बाजार में कल देर रात हुई अग्नि दुर्घटना से पीड़ित व्यापारियों और दुकानदारों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के तहत लगभग पांच लाख 50 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता दी जाएगी। इस दुर्घटना से लगभग 270 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं।
कलेक्टर श्री सुबोध कुमार सिंह ने रात्रि में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं आयुक्त नगर निगम श्री अमित कटारिया के साथ शास्त्री बाजार अग्नि दुर्घटना स्थल का अवलोकन किया था। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि आज सुबह दुर्घटना स्थल का सर्वे करा लिया गया है। अग्नि पीड़ितों को उन्हें हुए नुकसान के अनुपात में 500 रूपए से लेकर अधिकतम आठ हजार रूपए की सहायता राशि मिलेगी, जो प्रभावितों को आगामी सोमवार को वितरित कर दी जाएगी।
Comments
Post new comment