Summer Advisory

Chhattisgarh Summer Advisory – Raipur, 02 May 2009 - Chhattisgarh government has issued heat advisory (heat stroke advisory) one of the best India summer advisory in Hindia Bhasha (language) to guide people to fight heat stroke applicable not only for Chhattisgarh but for whole of India to beat summer heat.

Capital Raipur and Chhattisgarh state is facing the intense summer heat, in view of this Raipur doctors have advised citizens to exercise precaution and not to get out of the house with empty stomach under the sun. Chhattisgarh Health Department doctors told that to take out in the hot sun on an empty stomach is the most likely way of to get Loo, the sun stroke or heat stroke. They said that a little caution can help prevent heat stroke called Loo in India, caused by Southwesterly wind in summer season. The whole of India is loo and hot summer affected.

Hindi Heat Advisory with More Details'लू' से बचने के लिए खाली पेट धूप में नहीं निकलने की सलाह
रायपुर, 02 मई 2009 – राजधानी रायपुर और छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए चिकित्सकों ने नागरिकों को एहतियात बरतने और तेज धूप में खाली पेट घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। छत्‍तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि तेज धूप में खाली पेट बाहर निकलने से लू लगने की सर्वाधिक संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर लू से बचा जा सकता है। वैसे तेज गर्मी और लू ने संपूर्ण भारत को प्रभावित कर रखा है।

स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे तेज धूप में घर से बाहर निकलने से पहले अपने सिर और कान को कपड़े से अच्छी तरह बांध लें और ज्याद देर तक धूप में नहीं रहें। इसके साथ ही घर से बाहर निकलने पर अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें, इससे शरीर में पानी की मात्रा बराबर बनी रहेगी। तेज बुखार के साथ मुंह सूखना और सिर में दर्द होना, अधिक प्यास लगना, पेशाब का कम आना और उसमें जलन होना, पसीना नहीं आना और भूख कम लगना आदि लू के प्रमुख लक्ष्ण हैं।

लू के लक्ष्ण दिखाई देने पर प्रारंभिक उपचार किया जाना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि बुखार पीड़ित व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाना चाहिए। पीड़ित व्यक्ति को अधिक पानी या पेय पदार्थ पिलाना चाहिए। कच्चे आम का पना, जलजीरा, शर्बत आदि लू के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। इसके साथ ही लू से पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही नजदीक के चिकित्सक के पास, अस्पताल अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर उपचार कराया जाना चाहिए।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.