Raipur, May 15, 2009 - Constituted by Government of India, under the chairmanship of Dr Vijay Kelkar, the 13th Finance Commission of India is approaching Raipur on a three-day visit to Chhattisgarh on 20th of this month. Under the leadership of Dr. Kelkar Commission member will reach Raipur on May 20, 2009 by Kingfisher Airlines flight arriving from New Delhi in evening 5.50 pm. After the night rest next day on May 21 at 9:45 am in morning they will join a high level meeting with Chief Minister Dr Raman Singh here at Raipur.
Hindi Finance News तेरहवें वित्त आयोग का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 20 मई से
रायपुर, 15 मई 2009 - भारत सरकार द्वारा डॉ. विजय केलकर की अध्यक्षता में गठित तेरहवां वित्त आयोग छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर इस महीने की 20 तारीख को रायपुर पहुंच रहा है। डॉ. केलकर के नेतृत्व में आयोग के सदस्य 20 मई को किंगफिशर एयरलाईन्स के विमान द्वारा नईदिल्ली से शाम 5.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन 21 मई को यहां सवेरे 9.45 बजे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सहित आयोग के अध्यक्ष भी बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में प्रदेश के विभिन्न वित्तीय मसलों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन और प्रमुख सचिव वित्त एवं योजना श्री अजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।
आयोग के सदस्य दोपहर 2.30 बजे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद अपरान्ह 3.30 बजे पंचायत राज संस्थाओं और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों से तथा शाम 4.30 बजे उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। अगले दिन 22 मई को आयोग के सदस्य दो अलग-अलग समूहों में सवेरे 9 बजे से दोपहर एक बजे तक यहां नया रायपुर परियोजना क्षेत्र तथा धमतरी जिले के वन ग्राम जब्बरा और दुगली का अध्ययन दौरा करेंगे। वे उसी दिन शाम छह बजे यहां से किंगफिशर एयरलाईन्स के विमान द्वारा नईदिल्ली लौट जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि डॉ. विजय केलकर के नेतृत्व में आ रहे तेरहवें वित्त आयोग के इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल में शामिल सदस्यों में श्री बी.के. चतुर्वेदी, प्रो. अतुल शर्मा, डॉ. इंदिरा राजारमण और डॉ. संजीव मिश्रा भी शामिल हैं। आयोग के सचिव श्री सुमित बोस, संयुक्त सचिव द्वय श्री व्ही. भास्कर और श्री बी.एस. भुल्लर तथा संचालक श्री पी.के. वर्मा भी उनके साथ आएंगे।
Comments
Post new comment