Raipur, March 30, 2009 – Government Women Industrial Training Institute (Saddu village) Raipur invites applications from women for job oriented training programs accredited by National Vocational Training Council under Capacity Development incentive scheme. of the under the - training programs for has been . This training will be different for short-term periods in various different sectors.
In this regard, a detailed official Women Industrial Training Institute (Saddu) of Raipur can be obtained from the principal.
According to Information received from the superintendent of training the course for training have been prepared for, Information and Communication Technology including non-engineering faculty like Garment construction.
Read in Hindi क्षमता विकास प्रोत्साहन योजना - महिला आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित - रायपुर, 30 मार्च 2009 - क्षमता विकास प्रोत्साहन योजना के तहत राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद से मान्यता प्राप्त रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्राम सड्डू) रायपुर में महिलाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न सेक्टरों में यह प्रशिक्षण अलग-अलग लघु अवधि के लिए होगा।
संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण पाठयक्रम सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (इन्फारमेशन एण्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) सहित गैर यांत्रिकी संकाय (गारमेंट निर्माण) के लिए तैयार किए गए हैं। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सेक्टर के अंतर्गत कम्प्यूटर फन्डामेन्टल, एम.एस.ऑफिस एण्ड इंटरनेट पाठयक्रम का प्रशिक्षण 120 घंटों का होगा, जबकि टेली 9.0 का प्रशिक्षण पाठयक्रम 180 घंटों के लिए निर्धारित किया गया है। दोनों पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए दसवीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण 14 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक शुल्क दोनों पाठयक्रमों के लिए एक हजार रूपए प्रति पाठयक्रम निर्धारित किया गया है और प्रत्येक पाठयक्रम में 52 चयनित आवेदकों को प्रवेश दिया जाएगा।
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के ही अंतर्गत 3-डी ब्यूजबलाइजेशन इन आर्किटेक्चर का पाठयक्रम 240 घंटे का और आर्किटेक्चरल एण्ड सिविल 2-डी ड्राफ्टिंग एण्ड ऑटोकेड विषय का पाठयक्रम 300 घंटे का होगा। इन दोनों पाठयक्रमों के लिए बारहवीं बोर्ड उत्तीर्ण आवेदकों को उनकी पात्रता के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। शैक्षणिक शुल्क 3-डी ब्यूजबलाइजेशन इन आर्किटेक्चर के लिए 1500 रूपए और आर्किटेक्चरल एण्ड सिविल 2-डी ड्राफ्टिंग एण्ड ऑटोकेड के लिए 2000 रूपए निर्धारित किया गया है। दोनों पाठयक्रमों में से प्रत्येक के लिए 42 सीटें निर्धारित हैं।
प्रवेश के लिए 14 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। गैर यांत्रिकी सेक्टर में गारमेंट (वस्त्र) उद्योग के अंतर्गत हेंड एम्ब्रायडरी पाठयक्रम 210 घंटे का होगा, जिसमें पांचवी उत्तीर्ण, 14 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें शैक्षणिक शुल्क 1500 रूपए निर्धारित किया गया है। आवेदकों को प्रवेश उनकी शैक्षणिक अर्हता के मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। प्रवेश संबंधी सूचना संस्था में 30 अप्रैल 2009 को मेरिट सूची सहित प्रदर्शित कर दी जाएगी। प्रवेश के लिए अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं दिया जाएगा।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (सड्डू ) रायपुर के प्राचार्य से प्राप्त की जा सकती है।
Raipur Comments
8 weeks 2 days ago
41 weeks 4 days ago
41 weeks 4 days ago
47 weeks 1 day ago
49 weeks 4 days ago
49 weeks 6 days ago
50 weeks 12 hours ago
50 weeks 15 hours ago
50 weeks 6 days ago
51 weeks 22 hours ago